अमेज़न को एलेक्सा की किस ग़लती पर मांगनी पड़ी माफ़ी
अमेज़न को एलेक्सा की किस ग़लती पर मांगनी पड़ी माफ़ी अमेज़न को अपने वॉयस असिस्टेंट 'एलेक्सा' में आई एक गंभीर गड़बड़ी को दूर करने के लिए अपडेट करने को मजबूर होना पड़ा है. साथ ही उसने इस ख़ामी के लिए लोगों से माफ़ी भी मांगी है. असल में इसके इको वॉयस असिस्टेंट ने अमेरिका में एक 10 साल की बच्ची को सलाह दी कि वो अपने फ़ोन चार्जर को किसी चालू इलेक्ट्रिक बोर्ड में आधा लगाए और फिर बाहर रह गए हिस्से को सिक्के से छुए. इससे पहले, उस बच्ची ने किसी 'किए जाने वाले चैलेंज' की मांग एलेक्सा से की थी. एलेक्सा की इस ख़तरनाक सलाह को उस बच्ची की मां ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. उसके बाद सोशल मीडिया पर अमेज़न और उसके इस वर्चुअल असिस्टेंट टेक्नोलॉजी की जमकर आलोचना होने लगी. उस बच्ची की मां क्रिस्टिन लिवडाल ने इस घटना को ट्विटर पर लिखा, "हे भगवान! मेरी 10 साल की बच्ची ने हमारे इको पर एलेक्सा से अभी एक चुनौती देने को कहा, तो देखिए उसने क्या कहा." सके बाद, क्रिस्टीन ने एलेक्सा ऐप का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया. उसमें 'एक्टिविटी' सेक्शन में 'मुझे करने के लिए एक चैलेंज दो' के...