Posts

Showing posts with the label punjab news

पंजाब: बेअदबी के मामले चुनावी राजनीति पर कितना असर डालते हैं?

Image
  पंजाब : बेअदबी के मामले चुनावी राजनीति पर कितना असर डालते हैं ?     पंजाब में हाल के दिनों में बेअदबी के दो मामले सामने आए हैं और दोनों ही घटनाओं में जिन दो लोगों पर आरोप लगे उन्हें लोगों ने पीट - पीट कर मार दिया है . पहली घटना अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की है और दूसरी कपूरथला की है . पंजाब में आगामी कुछ महीनों के भीतर चुनाव होने हैं . सारी राजनीतिक पार्टियां इस मुद्दे पर बड़े ध्यान से बयान दे रही हैं . मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी स्वर्ण मंदिर पहुँचे और कहा कि कांग्रेस सरकार बेअदबी की घटना की जड़ तक जाएगी . दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही मामलों में , सभी पार्टियों ने बेअदबी की घटनाओं की जाँच और उसकी तह तक जाने की मांग तो की है लेकिन किसी ने दो लोगों को पीट - पीट कर मारने के विषय में कोई बयान नहीं दिया है . शायद ये इस बात का साफ़ संकेत है कि पंजाब कि सियासत में बेअदबी के मामलों की संवेदनशीलता कितनी अधिक है . क...