Posts

Showing posts with the label idian covid cases

2021: कोविड-19 ने भारत के लोगों को क्या सिखा दिया?

Image
2021: कोविड-19 ने भारत के लोगों को क्या सिखा दिया? वर्ष 2021 की शुरुआत में भारत में कोविड-19 के रोज़ाना के नए मामले कम हो गए थे. अगस्त और सितंबर 2020 में आई पहली लहर को लोग लगभग भूलने लगे थे. 2021 के पहले दो महीनों में केंद्र और राज्य सरकारें अपनी पीठ थपथपा रहीं थी कि किस तरह से उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है. 16 जनवरी को देश में कोविड टीकाकरण शुरू हो गया था लेकिन टीके लगवाने में उत्साह कम ही था. 31 मार्च 2021 तक भारत में जितने टीके लगे थे उससे अधिक टीके 'वैक्सीन मैत्री' के तहत देश से बाहर भेजे गए. मार्च 2021 आते-आते कोविड-19 के नए मामले बढ़ने लगे थे और जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के बारे में चेता रहे थे. इस बीच 24 मार्च के आते आते भारत में कोरोना का एक नया रूप- जिसे उस समय 'डबल और ट्रिपल म्युटेंट' (बाद में डेल्टा वैरिएंट के रूप में नाम से जाना गया ) मिलने की ख़बर को सार्वजनिक किया गया. कितने सजग रहे लोग? लेकिन इस सब को नज़रअंदाज़ करते हुए राज्यों में बड़ी चुनावी रैलियां होती रही और हरिद्वार में महाकुंभ चलता रहा. अप्रैल के पहले सप्ताह में...