Posts

Showing posts with the label Kalicharan maharaj news

महात्मा गांधी को गाली देने वाले 'कालीचरण महाराज' कौन हैं?

Image
महात्मा गांधी को गाली देने वाले 'कालीचरण महाराज' कौन हैं? रायपुर के धर्म संसद में महात्मा गांधी को गाली देने वाले कालीचरण महाराज को आज तड़के रायपुर पुलिस ने गिरफ़्तार किया है. कालीचरण की गिरफ़्तारी मध्य प्रदेश से की गई है. इस महीने 17 से 19 दिसंबर तक हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में विवादास्पद बयानों से जुड़ा विवाद थम पाता, उससे पहले ही रायपुर में आयोजित धर्म संसद ने नया विवाद पैदा कर दिया. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि अकोला के कालीचरण महाराज महात्मा गांधी को गाली दे रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि कालीचरण महाराज महात्मा गांधी के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं और उनकी हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की प्रशंसा कर रहे हैं. वीडियो में ये भी दिखाई देता है कि उनके भाषण पर धर्म संसद के अंदर कुछ लोग तालियां भी बजा रहे हैं. स्थानीय पुलिस ने कालीचरण महाराज के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है, यह मामला रायपुर नगर निगम के स्पीकर और कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे की शिकायत के बाद किया गया है. अब उनकी गिरफ़्तारी हो गई ...