Posts

Showing posts with the label cyber crime bulli bai news

बुल्ली बाई मामले में गिरफ़्तारियां और तीन महिलाओं की आपबीती

Image
बुल्ली बाई मामले में गिरफ़्तारियां और तीन महिलाओं की आपबीती बुल्ली बाई ऐप मामले में चार गिरफ़्तारियां हो चुकी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारियों ने गुरुवार को असम से 21 साल के नीरज बिश्नोई को गिरफ़्तार किया है. पुलिस के मुताबिक़ नीरज बिश्नोई इस मामले का 'मुख्य साज़िशकर्ता' है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस ऐप को इसी व्यक्ति ने डिज़ाइन किया था. इससे पहले मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले ने बुधवार तक तीन लोगों को गिरफ़्तार किए जाने की जानकारी दी थी. हेमंत नागराले ने बताया, "ये एक संवेदनशील मामला है, जिसमें कुछ लोगों ने एक समुदाय की महिलाओं की मानहानि की और उनकी भावनाओं को आहत किया गया है." मुंबई पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, "इन लोगों ने ऐप अपलोड किया और इसी नाम से ट्विटर हैंडल भी बनाया. इस मामले में शिक़ायत दर्ज़ कराए जाने के साथ ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी." उन्होंने आगे बताया, ''इस मामले में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. दो लोग उत्तराखंड से है जिसमें एक महिला है और तीसरा व्यक्ति मैंगलोर से है. ये इंजीनियरिंग का छात्र है और इसक...