Posts

Showing posts with the label India News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला: गृह मंत्री अमित शाह बोले- तय होगी जवाबदेही, पंजाब के सीएम चन्नी ने कहा-कराएंगे जांच

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला: गृह मंत्री अमित शाह बोले- तय होगी जवाबदेही, पंजाब के सीएम चन्नी ने कहा-कराएंगे जांच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में 'जवाबदेही तय की जाएगी.' ऐसी 'लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है.' उन्होंने बताया है कि इस मामले में गृह मंत्रालय ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. इसके पहले, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई है. गृह मंत्रालय ने बताया कि सुरक्षा चूक के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के फ़िरोज़पुर की रैली में नहीं जा सके. गृह मंत्री अमित शाह ने शाम को ट्वीट करके बताया, "पंजाब में आज सुरक्षा सेंध को लेकर गृह मंत्रालय ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. " उन्होंने आगे लिखा, "प्रधानमंत्री के दौरे की सुरक्षा प्रक्रिया में ऐसी लापरवाही पूरी तरह नाक़ाबिले बर्दाश्त है और इसमें जवाबदेही तय की जाएगी. " भारतीय जनता पार्टी ने भी इसे लेकर सवाल उठाए हैं और कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं...