Posts

Showing posts with the label Daily news

अर्दोआन ने अब इसराइल से दोस्ती को बताया ज़रूरी

Image
अर्दोआन ने अब इसराइल से दोस्ती को बताया ज़रूरी तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन इसराइल के ख़िलाफ़ अपने आक्रामक बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं लेकिन आजकल कुछ बदले-बदले नज़र आ रहे हैं. बुधवार को अर्दोआन ने राष्ट्रपति भवन में तुर्की और इस्लामिक देशों के यहूदियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात की थी. इस प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के स्वागत में राष्ट्रपति अर्दोआन ने कहा कि तुर्की-इसराइल का संबंध इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए बेहद अहम है. अर्दोआन ने कहा, "हमें इस्लामोफ़ोबिया, यहूदियों से नफ़रत और पश्चिमी देशों में विदेशियों के साथ भेदभाव को लेकर साथ आने की ज़रूरत है. हमें साथ मिलकर काम करने की ज़रूरत है ताकि मध्य-पूर्व में शांति और स्थिरता को बढ़ावा दिया जा सके." अर्दोआन ने कहा, "फ़लस्तीन को लेकर इसराइल के साथ मतभेद है लेकिन अर्थव्यवस्था, व्यापार, पर्यटन और विज्ञान के क्षेत्र में हमारा संबंध अपनी गति से बढ़ रहा है. शांति प्रक्रिया में इसराइल का रुख़ रचनात्मक है और इससे चीज़ों को सामान्य करने में मदद मिलेगी." अर्दोआन का बयान अर्दोआन ने कहा, "मध्य-पूर्व ...

दुबई के शासक से राजकुमारी हया के तलाक़ और अरबों की रक़म की पूरी कहानी

Image
दुबई के शासक से राजकुमारी हया के तलाक़ और अरबों की रक़म की पूरी कहानी ब्रिटेन के अदालती इतिहास में इसे सबसे बड़ा तलाक़ केस कहा जा रहा है. अलग हो चुकी पत्नी से मामला सुलझाने के लिए दुबई के अरबपति शासक पर 55 करोड़ पाउंड की देनदारी आई है, यानी लगभग 5500 करोड़ या 55 अरब रुपये. ब्रिटेन के हाई कोर्ट ने मंगलवार को राजकुमारी हया बिंत अल-हुसैन से सेटलमेंट की राशि 25 करोड़ पाउंड तय की है. हया 47 साल की हैं और वो जॉर्डन के पूर्व किंग हुसैन की बेटी हैं. शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रधानमंत्री हैं. वो घुड़दौड़ की दुनिया की दिग्गज हस्तियों में भी गिने जाते हैं. उन्होंने कुल छह शादियाँ कीं. हया उनकी पत्नियों में सबसे छोटी थीं. ब्रिटेन के हाई कोर्ट ने जो फ़ैसला सुनाया है उसके मुताबिक़ राजकुमारी हया को दी जाने वाली रक़म से उनकी दो संपत्तियों के रख रखाव का खर्च पूरा किया जाएगा. साथ ही इसमें 'सुरक्षा बजट', छुट्टियों, एक नर्स और एक नैनी का वेतन और उनके रहने का इंतज़ाम, परिवार के लिए बख़्तरबंद वाहन और पालतू जानवरों का ख़र्च शामिल है. फ़ैसले में दो बच्चों को सालाना 5...