Posts

इमरान ख़ान और विपक्ष के बीच छिड़ी जंग में पाकिस्तानी सेना किसके साथ

Image
पाकिस्तान में इमरान ख़ान की सरकार के ख़िलाफ़ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के तीन हफ़्ते बाद भी हर किसी के मन में यही सवाल चल रहा है कि आख़िर इस अहम राजनीतिक मुक़ाबले में सबसे ज़्यादा ताक़तवर सेना कहां खड़ा है? देश के इतिहास में पहली बार ऐसा लग रहा है कि सेना तटस्थ है. उनकी तरफ़ से बहुत ही सावधानी से काम लिया जा रहा है. पिछले तीन हफ़्ते से चल रहे इस सियासी घमासान पर उनकी तरफ़ से न कोई संकेत मिला और न ही कोई बयान आया है. 10 मार्च को पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ़्तिख़ार की तरफ़ से एकमात्र और बहुत ही संतुलित बयान आया, जिसमें उन्होंने बस इतना कहा कि उनकी संस्था तटस्थ है और उसे राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए. लेकिन यह बात शायद इतनी सरल और सादा नहीं है. इस साल की शुरुआत में, इमरान ख़ान की सरकार ने विपक्षी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) की डील के बारे में दावा किया था, जिसने पाकिस्तान के राजनीतिक परिदृश्य में अटकलों का एक नया दौर शुरू कर दिया था. राजनीतिक मामलों के लिए प्रधानमंत्री के विशेष सहायक शाहबाज़ गिल ने दावा किया कि विपक्ष के नेता शाहबाज़ शरीफ़ चार लोग...